‘नरक’ से जुड़ा था 7.5 लाख का ये सवाल, दो लाइफलाइन यूज करने के बाद भी नहीं दे पाई जवाब, आपको मालूम?

0
397

Kaun Banega Crorepati 17 अमिताभ बच्चन के होस्टेड क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के हालिया एपिसोड में आईं एक कंटेस्टेंट एक सवाल का जवाब नहीं दे पाईं जिसके बाद उनके हाथ से 7.5 लाख की प्राइज मनी फिसल गई। जानते हैं कि आखिर किस सवाल पर वो अटक गईं।

पिछले ढाई दशक से टेलीविजन का मोस्ट फेवरेट शो कौन बनेगा करोड़पति न केवल दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स को लखपति और करोड़पति भी बना रहा है। यूं तो केबीसी के मंच पर कई ज्ञान से भरे कंटेस्टेंट्स ने करोड़ों और लाखों की प्राइज मनी जीती है, लेकिन 17वें सीजन में अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 इसी महीने की 11 तारीख को टेलीकास्ट हुआ है। एक बार फिर से केबीसी के मंच पर होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) दुनियाभर से जनरल नॉलेज से जुड़े सवालों की पोटली लेकर आ गए हैं। हालिया एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से एक ऐसा सवाल पूछ दिया जिसका जवाब वो दो लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के बावजूद नहीं दे पाईं।

5 लाख रुपये की जीती प्राइज मनी

दरअसल, केबीसी 17 के चौथे एपिसोड में असल से ताल्लुक रखने वालीं कल्याणी आईं जिन्होंने अपने ज्ञान के दम पर 5 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की। उन्होंने 7 सवालों के सही जवाब देकर 5 लाख रुपये की प्राइज मनी हासिल कर ली थी। 5 लाख के लिए अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा था, “लगातार 16 सालों तक भुवनेश्वरी कुमारी ने किस खेल में राष्ट्रीय महिला एकल खिताब जीता है?” कल्याणी ने ऑप्शन सी (स्क्वाश) चुनकर 5 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की।

7.5 लाख के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट

7 सवालों के सही जवाब देने के बाद आया अगला पड़ाव जिसमें अमिताभ बच्चन ने कल्याणी से 7.5 लाख रुपये का 8वां सवाल पूछा। सवाल था –

तुर्कमेनिस्तान में ‘नर्क का द्वार’ उपनाम वाले एक गैस क्रेटर का स्थानीय नाम क्या है, जहां लगभग आधी सदी से लगातार आग जल रही है?

ऑप्शंस

A – दोजख

B – जहन्नम

C – कुआं

D – दरवाजा

दो लाइफलाइन भी नहीं कर पाया मदद

कल्याणी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था, लेकिन उनके पास दो लाइफलाइन थी जो शायद उनके लिए फायदा का सौदा हो सकता था। पहला लाइफलाइन 50-50 इस्तेमाल करने के बाद दो ऑप्शन जहन्नुम और दरवाजा आया था। इसमें भी कन्फ्यूजन हुई तो उन्होंने एक और लाइफलाइन इस्तेमाल की और जनता की राय ली। ज्यादातर लोगों ने ऑप्शन बी यानी जहन्नुम को चुना और वह हार गईं। सही जवाब ऑप्शन डी यानी दरवाजा था। भले ही कल्याणी 7.5 लाख रुपये न जीत पाई हों, लेकिन वह 5 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ घर लौटीं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here