उर्स-ए-आला हजरत पर स्पेशल ट्रेनों अलावा और भी कई सुविधाओं की गयी मांग

0
352

बरेली। आगामी 18, 19 और 20 अगस्त को होने वाले उर्स-ए-आला हजरत व उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत के मौके पर जायरीन की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने व अन्य इंतज़ाम करने की मांग को लेकर रज़ा एक्शन कमेटी ने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्ष मोहम्मद अदनान रज़ा कादरी के आदेश पर इमरान रज़ा बरकाती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन बरेली जंक्शन स्टेशन अधीक्षक को दिया। इसमें कहा गया कि उर्स में यूपी के अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचेंगे।

इमरान रज़ा बरकाती ने मांग की कि इज्जतनगर रेल मंडल की तरह मुरादाबाद मंडल भी विभिन्न शहरों के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करे। बरेली से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं। बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन के साथ इस्लामिया मैदान, मथुरापुर और दरगाह आला हजरत के पास विशेष टिकट खिड़कियां खोली जाएं।

ज्ञापन में सुरक्षा के लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, पेयजल, टॉयलेट, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, लाउडस्पीकर से सूचनाएं देने, अतिरिक्त पूछताछ केंद्र व स्टाफ लगाने और चोरी, मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं से बचाव के कड़े इंतज़ाम करने की भी मांग की गई।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here