शुभांशु शुक्ला समेत इन पांच विभूतियों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान, 11 लाख रुपये भी दिए जाएंगे

0
1199

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर पांच प्रमुख विभूतियों को यूपी गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, शिक्षा क्षेत्र से अलख पांडेय, साहित्यकार डा. हरिओम पंवार, महिला सशक्तिकरण के लिए रश्मि आर्य और कृषि विशेषज्ञ डा. सुधांशु सिंह शामिल हैं। प्रत्येक को 11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किए जाएंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेश की पांच विभूतियों को यूपी गौरव सम्मान मिलेगा। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ ही अलख पांडेय, डा. हरिओम पंवार, रश्मि आर्य और डा. सुधांशु सिंह यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे।

सभी को 11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान द्वारा प्रक्षेपण के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचकर इतिहास रचने के लिए, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले प्रयागराज निवासी अलख पांडेय को वर्ष 2016 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ‘फिजिक्स वाला’ यू-ट्यूब चैनल की शुरुआत करने के लिए, बुलंदशहर जिले के निवासी डा. हरिओम पंवार को साहित्य और शिक्षा में योगदान के लिए, मेरठ में श्रीमद् दयानंद आर्यकन्या गुरुकुल की स्थापना के लिए रश्मि आर्या को महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तथा वाराणसी निवासी डा. सुधांशु सिंह को कृषि क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए यह सम्मान मिलेगा

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here