Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को अनुशासन में रहने के...

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को अनुशासन में रहने के दिए निर्देश

महोबा । पुलिस लाइन महोबा में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने साप्ताहिक परेड का टोलीवार निरीक्षण किया, साथ ही परेड की सलामी ली। निरीक्षण दौरान पुलिस कर्मियों को अनुशासित समरसता एवं एकरुपता बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड दौरान पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक दृढ़ता के लिए दौड़ भी कराई गई।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरक, स्कूल, मेस, परेड ग्राउंड तथा जेटीसी बैरक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया । निरीक्षण दौरान प्रशिक्षण के लिए उत्तम गुणवत्ता की सामग्रियों की उपलब्धता तथा उच्च मानकों पर आधारित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक दृढ़ता के लिए दौड़ कराई गई, जिससे उनमें ऊर्जा एवं टीम भावना का संचार हो सके। परेड उपरांत अर्दली रूम को देख गया, जिसमें गार्द रजिस्टरों की गहन जांच की गई एवं संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि प्रशिक्षण दौरान मिलने वाली सुविधाएं भविष्य के सशक्त पुलिस बल की नींव हैं, अतः कोई भी समझौता गुणवत्ता के साथ नहीं किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, सीए जाकिर हुसैन, पीआरओ विषय देव बुन्देला सहित परेड के हकदार सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular