Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeगोंडा के व्यक्ति का कप्तानगंज में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

गोंडा के व्यक्ति का कप्तानगंज में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

थाने में सामने झाड़ी में लाख देख पुलिस को दी गई सूचना

कप्तानगंज, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में गोंडा निवासी एक व्यक्ति का लाश थाने के सामने झाड़ी में देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंच गई और शव का शिनाख्त करने में जुट गई। शिनाख्त होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

शुक्रवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। जांच के क्रम में मृतक की पहचान नवरंग प्रसाद पुत्र रामजीत उम्र लगभग 40 वर्ष जनपद गोण्डा के रुप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से यह तथ्य भी प्रकाश में आ रहा है कि 28/29 मई की रात्रि में मृतक कुछ लोगों के साथ सामने सड़क पर घूमते हुए और वहां दिवाल पर बैठा दिखाई दे रहा है। इस संबंध पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह ने बताया कि मृतक की मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए सर्विलांस एवं फोरेसिंक टीम द्वारा सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular