Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने विभागों को वृक्षारोपण के साथ उनकी रक्षा करने के दिए...

जिलाधिकारी ने विभागों को वृक्षारोपण के साथ उनकी रक्षा करने के दिए निर्देश

इस साल जिले में 70.43 लाख पौध रोपण करेगा वन विभाग

महोबा । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डा0 नरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष 2025.26 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिसमें जिले में 70 लाख 43 हजार 500 पौधों का रोपण वन विभाग व 25 अन्य विभागों द्वारा मिलकर किया जायेगा। इस साल वन विभाग 39 लाख पौधें वन क्षेत्रों में लगाएगा। इसके अलावा अन्य विभाग 31 लाख 43 हजार 500 पौधे रोपित करेंगे।

जिलाधिकारी ने बैठक में समीक्षा के दौरान पाया कि सभी विभागों द्वारा वर्षाकाल में किये जाने वाले वृक्षारोपण के लिये 30 प्रतिशत से अधिक 9 लाख 52 हजार 96 गड्ढ़ों की खुदाई का कार्य भी कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 15 जून, 2025 तक अन्य सभी विभाग वृक्षारोपण के लिए शत.प्रतिशत गड्ढ़ों की खुदाई का कार्य पूर्ण कर लें। उन्होने उपजिलाधिकारी सदर, चरखारी एवं कुलपहाड़ को ग्राम पंचायतों की खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर वृक्षारोपण के लिए जमीनों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए गए। प्रभागीय वनाधिकारी, एवं ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिये गये कि 10 जून, 2025 तक सभी उप जिलाधिकारियों द्वारा दिये गये क्षेत्रों का स्थलीय सत्यापन करा कर वहां पर वृक्षारोपण के लिये सिंचाई की व्यवस्था के लिये बोरिंग, सुरक्षा के लिये तारवाडी एवं स्थानीय प्रजातियों के किन पौधों का रोपण वहां पर सफल होगा, इसकी कार्य योजना खण्ड विकास अधिकारी, राजस्व विभाग एवं रेंज अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जिले में लगभग 50 बड़े.बड़े स्थल चयनित किये जाएं, जहां पर सुरक्षा एवं सिंचाई के साथ उच्च गुणवत्ता का वृक्षारोपण रोपित किये जायंे। जिसका प्रभाव जनपद में दिखाई दे। उन्होंने कहा कि 50 वृहद वृक्षारोपण स्थल विकसित किए जाएं। जहां तारबाडी, सिंचाई की व्यवस्था, पेड़ों की प्रजातियां फाइनल की जाएं तथा एक स्थल पर 1000 से अधिक का पौधारोपण किया जाये और उनका संरक्षण भी किया जाये एवं वहीं पर नेपियर ग्रास और हरा चारा भी लगाया जाये। उपजिलाधिकारीयों ने ऐसे 100 स्थलों का चयन किया गया है, जहां वृहद वृक्षारोपण और संरक्षण किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी हरेन्द्र कुमार सिंह एवं डा0 नरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, जितेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, चरखारी एवं कुलपहाड़ तथा समस्त अन्य वृक्षारोपण कार्यदायी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण व वन परिवार उपस्थित रहा।

चक रोडों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

जिले के चक रोडों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने जिले में अभियान चलाकर पूरे जनपद में चक रोड़ों पर अतिक्रमण खाली कराये जाने के उप निदेशक, कृषि अभय कुमार यादव को निर्देश दिए, कि खाली हुये चकरोड़ों पर किसानों से बांस एवं सागौन, शीशम के पौधे लगवाये जाने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि यही पौधे आगे चलकर किसान की आय वृद्धि में सहायक सिद्ध होगें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular