Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeडग्गामार वाहनों के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

डग्गामार वाहनों के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

पदाधिकारियों ने डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी

महोबा । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक परिषद के प्रधान कार्यालय रोडवेज बस स्टेशन चार बाग में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीयकृत मार्गों पर चलने वाले अनाधिकृत डग्गामार वाहनो पर रोक लगाए जाने पर विचार विर्मश किया गया, जिससे सरकार की प्रति दिन लाखों रुपये की हो रही चोरी पर रोक लग सके और शासन का राजस्व भी बढाया जा सके।

लखनऊ बैठक से वापस लौटकर आए संयुक्त परिषद के पदाधिकारियांे ने बताया कि अब सरकार राष्ट्रीयकृत मार्गों पर डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के मूड में है। अब जल्द ही डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगेगी, जिससे सरकार को प्रति दिन तीन से चार करोड़ रुपये राजस्व का फायदा होगा। पदाधिकारियों ने बताया कि प्राईवेट वाहनों के चालक परिचालकों द्वारा राष्ट्रीयकृत मार्ग पर चलने वाले प्राईवेट वाहनों का विरोध करने पर निगम केे चालकों, परिचालकों को अकसर पीट दिया जाता है, इसके बाद भी ऊपर कोई कार्रवाई न होने से रोडवेज कर्मचारियों मे आक्रोश है।

पदाधिकारियों ने बताया कि डग्गामार वाहनों के संचालन से निगम को करीब 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर आने पर संविदा चालकों, परिचालकों के पारिश्रमिक वेतन से कटौती की जाती है। और कम आमदनी के कारण नियमित कर्मचारियों का महंगाई भट्टा समय से व देय तिथि से नही दिया जाता है, इससे भारी नुकसान होता है। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री इरशाद अहमद, प्रांति प्रतिनिधि रिजवान अहमाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राम नरेश, शाखा अध्यक्ष महोबा डिपो अनादि वीर सिंह, सुनील सिहं, मोहम्मद सिराज, पुष्पेंद्र कुमार, अमित कटियार सहित तमाम पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एआरएम को दिया साथ ही चेतावनी दी कि यदि डग्गामार वाहनों का संचालन बंद नही हुआ तो रोडवेज संयुक्त परिषद शांत नही बैठेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular