पुलिस ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालम्बन हेतु महिलाओं/बालिकाओं को किया जागरूक

0
167

बढ़नी सिद्धार्थनगर।एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलायें जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में शनिवार को मिशन शक्ति व साइबर क्राइम, मिशन शक्ति केन्द्र, बहू-बेटी सम्मेलन एवं नये कानून के सम्बन्ध में अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत ग्राम खैरहनिया में चौपाल लगाकर महिलाओं की संख्या 42 और बालिकाओं संख्या 08, दहेज उत्पीड़न व 03 नये कानून के बारेऔ में एवं केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजना जैसे कि सुमंगला कन्या योजना, वृद्धा पेंशन योजना, किसान सम्मन निधि योजना, विधवा पेंशन योजना, शहरी व ग्रामीण आवासीय योजना, महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्न हेल्पलाइन नम्बर, कानूनों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किये गये अभियान के तहत जागरुक किया गया महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर-112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा के बारें में जानकारी दी गई। इस दौरान थाना ढेबरुआ की मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक कुंज बिहारी तिवारी, महिला कांस्टेबल मीरा रानी व महिला कांस्टेबल श्रद्धा त्रिपाठी उपस्थित रहीं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here