Saturday, May 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeज्वांइट मजिस्ट्रेट की ओवर लोडिंग के खिलाफ लगातार कार्यवाही से मचा हडकंप

ज्वांइट मजिस्ट्रेट की ओवर लोडिंग के खिलाफ लगातार कार्यवाही से मचा हडकंप

जालौन (उरई)। एसडीएम द्वारा ओवरलोडिगं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उरई जालौन मार्ग से तीन डम्पर पकड़े गए। जिनमें एक डंपर में आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं थी तो एक डंपर ओवरलोड था। वहीं, एक डंपर का पीछा करने पर डंपर चालक बालू को सड़क पर ही गिराकर डंपर छोड़कर भाग गया। एसडीएम ने पकड़े गए डंपरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खनन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

एसडीएम रिंकू सिंह राही द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आज भी जारी रहा। अभियान के दौरान एसडीएम के साथ एसडीएम न्यायिक विशेश्वर सिंह द्वारा उरई रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एसडीएम ने पाया एक डंपर जो दो दिन पहले ही पकड़ा गया था और अगले दिन छोड़ा गया था, वह डंपर फिर से ओवरलोडिंग कर बालू की ढुलाई में लग गया। खनन अधिकारी ने इस डंपर पर 61480 रुपये का जुर्माना किया था। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।

वहीं, आगे पीछे बिना नंबर प्लेट के बालू की ढुलाई में लगे दो डंपरों को पकड़ा गया। जब एसडीएम ने एक और डंपर को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। टीम ने जब डंपर का पीछा किया तो डंपर चालक ने रास्ते में ही बालू को गिरा दिया और डंपर छोड़कर भाग गया। प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई की जानकारी लगते ही अन्य ओवरलोड वाहनों के पहिए थम गए। टीम के जाने के बाद ही उनका संचालन शुरू हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular