जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
महोबा। शासन के निर्देशानुसार जिले में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के कुशल नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के वाल्मीकि चौराहा स्थित महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष चौरसिया सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर पूजा पाठ किया गया।
जयंती के अवसर पर संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों ने वाल्मीकि रामायण का अखंड पाठ आयोजित किया गया। कलाकारों का नेतृत्व संगीतचार्य जगप्रसाद तिवारी ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि पूरे विश्व के आदि कवि है, उनकी रची गई वाल्मीकि रामायण समस्त कालखण्ड में मनुष्य के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रही है। कहा कि नई पीढ़ी को वाल्मीकि रामायण का अध्ययन कर अपने जीवन में धारण करना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि आदिकवि वाल्मीकि की रचित रामायण वर्तमान में भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।
इस अवसर पर समाजसेवी शिव कुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, संतोष वाल्मीकि, सीताराम वाल्मीकि, वीरेंद्र वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदर्शन पर्यटन अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने सभी आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वाल्मीकि जयंती के मौके पर जिले के वाल्मीकि मंदिर खरेला, कुलपहाड़ के रामलला मंदिर, बेलाताल के हनुमान मंदिर, चरखारी के वाल्मीकि मंदिर, नगर के बड़े हनुमान मंदिर, श्रीनगर के रामराजा मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
		

 
                                    


