Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya आरएसएस के प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग का समापन, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

 आरएसएस के प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग का समापन, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या।।राष्ट्रीयचरित्र का अभाव ही बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जातिवाद गरीबी जैसी गंभीर समस्याओं का मूल कारण है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीयता का भाव समाज में जागरूक करने को व्यक्ति निर्माण के अभियान में जुटा है। यह बात संघ के प्रान्त बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संजय ने रानी बाजार से माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज विद्यालय प्रांगण में चल रहे प्राथमिक शिक्षा वर्ग के समापन अवसर पर कही। प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख ने कहा कि देश में हर वर्ष प्राथमिक शिक्षा वर्गों का आयोजन कर सवा लाख की युवा शक्ति को बौद्धिक शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्र के लिए मानव निर्माण का कार्य करता है और वे दावे के साथ कह सकते हैं कि संघ का 7 दिन का प्रशिक्षण जीवन बदल देता है।
संजय ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने देश की गुलामी का मूल कारण समाज में बिखराव राष्ट्रीयता का भाव होना समझते हुए 1925 में संघ की स्थापना भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने और फिर से विश्व गुरू बनाने के लिए किया था। उन्होंने कहा कि समाज परिवर्तन का काम संघ स्वयंसेवकों सात्विक सज्जन शक्ति के साथ मिलकर करने में जुटा है और राष्ट्र के लिए निज हित से ऊपर उठकर पूरे समाज को मिलकर काम करना पड़ेगा। संघ द्वारा चलाए जा रहे कुटुंब प्रबोधन, ग्रामीण विकास, गौ-संवर्धन, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता के प्रकल्पों की चर्चा करते हुए कहा कि हम सबकी सजगता से ही भारतीय समाज की संस्कृति संस्कारों का ताना-बाना मजबूत बना रह सकता है। संयुक्त परिवार टूट रहे हैं और विसंगति रही है। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज के सब लोग एक हैं और भारत जागरण के लिए काम करें। कार्यक्रम के अध्यक्ष बहादुरगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति अजय गुप्ता ने संघ को राष्ट्र की पूंजी बताते हुए कहा कि संघ से बड़ा व्यक्ति राष्ट्र निर्माण का कार्य और कोई संगठन नहीं कर सकता। समापन मौके पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक दक्षता कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन किया। संघ का साहित्य खरीदने में भी लोगों ने खासी रूचि दिखाई।
जिला कार्यवाह वेद प्रकाश ने बताया स्वयंसेवकों को राष्ट्र व समाज हित के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया गया। भारत माता के स्वाभिमान और गौरव को विश्व में शिखर पर लाकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयं सेवकों को देश की महान विभूतियों, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से रूबरू कराते हुए उनके जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के समापन दिवस पर करीब 100  स्वयंसेवक शामिल हुए।प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य शिक्षक हिमांशु गुप्ता, वर्ग पालक श्यामाचरण वर्ग कार्यवाह लालदास, वर्ग  व्यवस्था प्रमुख धर्मेंद्र पाठक, शासन व्यवस्था प्रमुख पुष्कर तिवारी जिला प्रचारक सुधांशु, प्रचारक अभिषेक,राज प्रताप,आदर्श,विशाल, खंड कार्यवाह आकाश सिंह,वर्ग शारीरिक प्रमुख संदीप आज स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular