Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaब्राह्मण चेतना समिति की बैठक में समाज की मजबूती पर हुई चर्चा

ब्राह्मण चेतना समिति की बैठक में समाज की मजबूती पर हुई चर्चा

अवधनामा संवाददाता

बांदा। रविवार को ब्रह्मण चेतना समिति की बैठक शुतर खाना बिजली खेड़ा सुरेंद्र मिश्रा पप्पू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज बांदा के आवास में संपन्न हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण चेतना समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद त्रिपाठी ने की तथा बैठक का संचालन सुरेंद्र मिश्रा ने किया उक्त बैठक में संगठन में आए हुए सभी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार हेतु अपनी अपनी बात रखते हुए विस्तृत चर्चा की जहां लगभग आधा सैकड़ा ब्राह्मण चेतना समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में तहसील ब्लाक व ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर संगठन को और तीव्र गति से संगठन को बढ़ाने की चर्चा हुई साथ ही समाज के पीड़ित व शोषित वंचितों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की और न्याय दिलाने की बात भी की गई। बैठक में जयप्रकाश त्रिवेदी रामचंद्र बाजपेई रवि शंकर अवस्थी सुनील कुमार दीक्षित राजा बाबू दुबे शिव प्रताप मिश्रा राकेश कुमार त्रिपाठी स्वामी शुक्ला सुरेंद्र शुक्ला बालेंद्र तिवारी राजेंद्र मिश्रा चच्चू तिवारी जितेंद्र शुक्ला महेश मिश्रा आदित्य नारायण त्रिवेदी फूल मिश्रा महेश पांडे आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular