Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaभाजपाइयों ने पत्रक बांटकर कस्बे के वार्डाे में चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपाइयों ने पत्रक बांटकर कस्बे के वार्डाे में चलाया जनसंपर्क अभियान

अवधनामा संवाददाता

तिंदवारी (बांदा)।भाजपा ने कस्बे में जनसंपर्क अभियान चलाकर नगर निकाय चुनाव की गतिविधियों को तेज करते हुए तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। बूथ वार बैठकें कर भाजपा पदाधिकारी रणनीति बनाने में जुटे हैं।
नगर निकाय चुनाव में कमल खिलाने की व्यूह रचना बना चुकी भाजपा ने अपने पदाधिकारियों को पत्रक देकर प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया है। वार्डों में टोलियां बनाकर भाजपा पदाधिकारी जनसंपर्क करते हुए जनमानस को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए तिंदवारी नगर पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को कस्बे के रामनगर, हनुमान नगर, गांधीनगर में तिंदवारी नगर निकाय चुनाव प्रभारी बलराम सिंह कछवाह तथा संयोजक रमेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय में भगवा परचम फहरा कर कमल खिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाह ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव को काफी गंभीरता से ले रही है। इसीलिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने का निर्देश दे चुकी है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर तिंदवारी के प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाते हुए अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, रामआसरे सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला,अखिल पटेल, राजू मिश्रा, नीमेश मिश्रा, सुशील विश्वकर्मा, शिवम द्विवेदी, रोहित शुक्ला, अरुण सिंह पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular