Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurठेकेदार ने सड़क तो बना दी, किनारे की पटरी बनाना भूले

ठेकेदार ने सड़क तो बना दी, किनारे की पटरी बनाना भूले

अवधनामा संवाददाता

अधिवक्ता ने डीएम को पत्र देकर पटरी निर्माण की उठायी मांग

ललितपुर। विगत दिनों पूर्व ललितपुर-देवगढ़ सम्पर्क मार्ग यदुकुल पैलेस से गुलजार मैरिज गार्डन के आगे नेहरू नगर तिराहा तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य व नेहरू नगर तिराहा से किशोर न्याय बोर्ड होते हुये बुढ़वार रोड तक सड़क का डामरीकरण का कार्य सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा कराया गया है। जिसमें उक्त ठेकेदार द्वारा सीसी सड़क के दोनों तरफ न तो पैदल पटरी बनायी गयी है और न ही मिट्टी डाली गयी है, जिससे कि पैदल राहगीर निकल सके। जिसके चलते उक्त सड़क से निकलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जिससे उक्त सड़क लोगों के लिए जी का जंजाल बन गयी है। उक्त सड़क पर चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं, क्योंकि उक्त वाहनों को साइड देने के लिए सीसी रोड के दोनो तरफ न तो पटरी है और ही मिट्टी डाली गयी है। हाल यह है कि स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के लिए वाहन इस सड़क पर नहीं आ पा रहे हैं। जिससे स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जनहित में अधिवक्ता शेर सिंह यादव ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर सम्बन्धित ठेकेदार को आदेशित कर सड़क के दोनों तरफ पटरी बनाये जाने की मांग की है। ताकि इस सड़क पर निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी न हो।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular