HomeUttar PradeshLalitpurकिसान नेता के खेत में 11 हजार लाइन के स्पार्किंग से लगी...

किसान नेता के खेत में 11 हजार लाइन के स्पार्किंग से लगी आग

अवधनामा संवाददाता

हजारों का सामान जलकर हुआ खाक

ललितपुर। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे नैशनल हाईवे 44 पर स्थित खेत के ऊपर से निकली 11 हजार की विद्युत लाइन में अचानक स्पार्किंग होने लगी जिससे चिंगारियां गिरने लगी जिस वजह से खेत मे आग लग गई और वहां स्थित सूखे पत्तों ने आग पकड़ ली और वहीं रखे सिचाई के सामान पाईप बॉल टपरा बल्ली भूसा बर्तन आदि में आग लग गई और सारा सामान जल गया। और गनीमत ये रही कि उस टाइम आँधी नही चल रही और अच्छा हुआ कि उस समय लाइट आ रही थी जिससे दो ट्यूबवेल चलकर कई लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इससे पहले हमारे उक्त खेत में दो बार और आग लगा चुकी है एक बार तो हमने रिपोर्ट दर्ज भी नहीं की थी, और एक बार हमारे खेत में आग लगने पर वहां स्थित चाचा क ढाबा जलकर नष्ट हो गया था। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से आह्वान किया है कि वह खेत के ऊपर से जो 11 हजार वोल्टेज की बिजली के तार निकली है, उसको तत्काल हटवा करके वहां लैमिनेटेड तार डलवाया जाए, जिससे आगामी भविष्य में कोई इस तरीके की अप्रिय घटना ना हो, यदि वहां उस समय कोई जानवर या व्यक्ति मौजूद होते तो वह भी जल कर नष्ट हो जाता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular