बढ़नी सिद्धार्थनगर।नगर पंचायत बढ़नी के सभागार में सोमवार को सदस्यों की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विकास कार्यों पर विस्तार रुप में चर्चा हुई, जिसमें आरसीसी नाला व फर्श पर टायल्स सहित रेलिंग का निर्माण, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, कर्मचारियों को समान वेतन, स्वच्छ पेय जल, कूड़े-कचरे का निस्तारण, नालियों की साफ-सफाई, लाईट की समुचित ब्यवस्था सहित खराब सड़कें आदि को ठीक कराने पर बल दिया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि ने बताया कि नपं सदन की एक प्रकार की बड़ी गरिमा होती है। जिसमें केवल जनता द्वारा चुने हुए सदस्य व अध्यक्ष तथा सम्बन्धित अधिकारी ही बैठकर चर्चा करते हैं, लेकिन नगर पंचायत के सदन में तमाम इधर उधर के लोग भी घुसे रहे, जिससे सदन की गरिमा तार-तार हुई। यह निन्दनीय है, इस पर प्रशासन को सख्त रवैया अपनाते हुए नोटिस जारी कर चेतावनी देनी चाहिए।
जिस प्रकार विधानसभा व लोकसभा की गरिमा होती है जहां पर विधानसभा सदस्य लोकसभा सदस्य अध्यक्ष ही बैठक में शामिल होते हैं। उसी प्रकार नगर पंचायत बोर्ड के भी बैठक में नियम है। बैैैठक के दौरान चेयरमैन सुनील अग्रहरि, सभासद निजाम अहमद, अनीता जायसवाल, त्रियुगी नाथ अग्रहरि, रामधनी मौर्य, कन्हैयालाल मित्तल, मनोज यादव, दीपमाला, आसमा खातून, दरख्शा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।





