Tuesday, October 28, 2025
spot_img
HomeLatestजम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे...

जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा हालांकि दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 28 जून तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 29 और 30 जून से कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा 1 और 4 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

श्रीनगर में पिछली रात के 15.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यहा 14.6 डिग्री सेल्सियस था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 16.8 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular