Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeसैयदराजा पुलिस टीम 19 राशि गोवंशों को किया बरामद दो तस्कर गिरप्तार

सैयदराजा पुलिस टीम 19 राशि गोवंशों को किया बरामद दो तस्कर गिरप्तार

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी व गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कस्बा सैयदराजा तिराहे पर मुखबिर द्वारा बताया गया कि दो संदिग्ध पिकअप वाहन जो कि एनएच-2 हाईवे पर चन्दौली की तरफ से आ रही है मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा ग्राम जेठमलपुर तिराहा एनएच-2 हाईवे पर पहुँच कर पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगा कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि लगभग 20-25 मिनट बाद दो सफेद पिकअप वाहन चन्दौली की तरफ से आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का संकेत दिया गया परन्तु दोनों पिकअप के चालको द्वारा वाहन की गति को और तेज करते हुए खतरनाक तरीके से पुलिस टीम को कुचल कर जान से मारने की नियत से वाहन को चढाते हुए भागने का प्रयास किया गया। पिकअप वाहन पुलिस बैरियर में टक्कर मार कर अनियंत्रित होकर सडक के किनारे डिवाइडर से टकरा कर रुक गई तथा दूसरी वाहन आगे जाकर हाइवे से बाई तरफ सर्विस लेन पर उतर कर बन्द हो गई।

पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए घेराबन्दी कर पिकअप वाहन सं एमपी 17 जेडएस 3374 के वाहन चालक व परिचालक को वाहन में ही पकड़ लिया गया। दूसरे वाहन का चालक वाहन को छोडकर फरार हो गया। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान चालक इख्तियार खाँ पुत्र कीफायत उल्ला निवासी चोरीगवां थाना शाहपुर जिला मऊगंज मध्य प्रदेश उम्र 24 वर्ष व परिचालक पंकज आदिवासी पुत्र रमेश कौल निवासी पैपखार थाना मऊगंज जिला मऊगंज म0प्र0 उम्र 21 वर्ष के रुप में हुई। उक्त वाहन को चेक किया गया तो पिकअप वाहन सं0 एमपी 17 जेड एस 3374 से 13 राशि गोवंशों व पिकअप वाहन सं0 यूपी 70 एंटी 0913 से कुल 06 राशि गोवंशों सहित कुल 19 राशि गोवंशों को बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 90/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवाराण अधि0 व धारा 109/325/3(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular