HomeMarqueeसूपा का खेल मैदान बदहाल, जान जोखिम में डालकर सड़क पर दौड़ने...

सूपा का खेल मैदान बदहाल, जान जोखिम में डालकर सड़क पर दौड़ने को मजबूर युवा

जंगली घास और पत्थरों के कारण खिलाड़ी परेशान, भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं का भविष्य अधर में

महोबा। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूपा का खेल मैदान रखरखाव के अभाव में अव्यवस्था की भेंट चढ़ता जा रहा है। मैदान की सफाई न होने से जगह जगह जंगली घास उग आई है साथ ही पत्थर मिट्टी के चलते खिलाड़ियों और पुलिस आदि भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को तमाम प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। वहीं चरखारी विधायक ने गांव के युवाओं को ओपन जिम की सौगात दी थी, लेकिन वह भी रखरखाव के चलते ध्वस्त होती नजर आ रही है।

ग्राम पंचायत सूपा का खेल मैदान मैदान में जगह-जगह जंगली घास उग आई है और गिट्टी पत्थर और मिट्टी के ढेर लगने शुरू हो गए है, जिससे खिलाड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेल मैदान के ठीक बगल बने ओपन जिम का हाल भी बेहाल होता जा रहा है। इसके सभी उपकरण जर्जर हो चुके हैं और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम पंचायत को दो ओपन जिम की सौगात दी थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह जिम अब ध्वस्त होनेे की कगर पर पहुंच गए हैं।

देखभाल न होने के कारण खेल मैदान भी बंजर भूमि के टुकड़े में तब्दील हो गया है। ऐसे में, पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाने वाले प्रतिभागी अपनी जान जोखिम में डालकर मुख्य सड़क पर दौड़ने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत सूपा के सचिव हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि खेल मैदान का नवीनीकरण एक बड़ा प्रोजेक्ट है और ग्राम पंचायत के पास इसके लिए पर्याप्त फंड नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कार्य जिला पंचायत या क्षेत्र पंचायत के माध्यम से ही संभव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular