वीरभूमि कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के नए सत्र का शुभारंभ, डीएम ने बढ़ाया छात्रों का हौसला,सिविल, नीट और जेईई के छात्र दिखा रहे भारी उत्साह
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निशुल्क कोचिंग संचालित है। मंगलवार को योजना सत्र 2026-27 के सिविल, नीट, जेईई, एक दिवसीय प्रतियोगी आदि सभी बैच का जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्जवलित कर शुभांरभ किया। कायक्रम दौरान सभी विद्यार्थियों को अभ्युदय योजना की जानकारी प्रदान देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग सत्र 2026-27 के सत्र के प्रथम दिन मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर विद्यार्थियों की अधिक संख्या और उनका उत्साह देखकर उपस्थित अधिकारी खासे खुश नजर आए और उन्हें उन्हें पूर्ण विश्वास प्राप्त हुआ की वह अपनी तैयारी को मजबूत करके जल्द ही सरकारी नौकरी में सिलेक्शन प्राप्त करके, अपने भविष्य को उज्ज्वल करेंगे।
कार्यक्रम दौरान जिलाधिकारी ने सभी स्टूडेंट्स को अभ्युदय योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों के लिए शुरू की गई एक निःशुल्क कोचिंग योजना है। इसके तहत छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराई जाती है साथ ही इस योजना में कक्षाएं आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित की जाती हैं।
डीएम ने कहा कि निशुल्क कोचिंग के माध्यम से गबीर वर्ग के युवा तैयारी करते हुए सरकारी नौकरी पाकर अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। कार्यक्रम में कोचिंग के माध्यम से तैयारी किस बेहतर से करनी है इस संबंध में सुझाव दिए गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह, योजना संबंधी पटल सहायक मोहम्मद फरीद, ऑपरेटर शिवम साहू, महाविद्यालय एवं अभ्युदय समस्त अध्यापक डॉ. डीके खरे, डॉ. शैतान सिंह, शैलेष कुमार, डॉ. नित्य किशोर सोनी, अपर्णा नायक, शैलेन्द्र कुमार, नरेन्द्र सोनी, विवेक कुमार सिंह, प्रबल कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, शशांक कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





