HomeUttar PradeshAligarhप्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ मण्डल की टीम...

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ मण्डल की टीम घोषित, खिलाड़ी चित्रकूट में दिखाएंगे दमखम

अलीगढ़। आगामी 10 से 13 जुलाई 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, चित्रकूट में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ मण्डल की टीम का चयन कर लिया गया है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अलीगढ़ (महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम) में आयोजित हुई मण्डल स्तरीय चयन प्रतियोगिता के बाद इस टीम की घोषणा की गई।

इस मण्डल स्तरीय चयन प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्टेडियम के सभी प्रशिक्षक एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही और सभी का पूर्ण सहयोग रहा। टीम की रवानगी से पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती पूनम लता राज ने चयनित मुक्केबाजों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया।

अलीगढ़ मण्डल की इस टीम में चयनित मुक्केबाजों में अलीगढ़ के राम वार्ष्णेय 44-46 किग्रा, हाथरस के तौफीक 46-48 किग्रा, अलीगढ़ के इरफान 50-52 किग्रा, अलीगढ़ के अमन कुमार 52-54 किग्रा, हाथरस के अनुज चौधरी 54-57 किग्रा, अलीगढ़ के शिव कुमार अत्री 57-60 किग्रा, अलीगढ़ के आकाश सिंह 60-63 किग्रा, अलीगढ़ के मयंक सारस्वत 63-66 किग्रा और अलीगढ़ के हिमांशु कुमार 66-70 किग्रा भार वर्ग में अपना दमखम दिखाएंगे।

इस जूनियर बॉक्सिंग टीम के साथ बॉक्सिंग कोच श्री अथक पटेल टीम के साथ चित्रकूट जाएंगे, जिन्हें प्रतियोगिता में टीम का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। टीम के चयन और तैयारियों में जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव श्री सोम प्रकाश शर्मा और रेफरी व जज श्री प्रांशु चौधरी का भी विशेष योगदान रहा। सभी खेल पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अलीगढ़ मण्डल के ये खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर पदक जीतकर मण्डल और अपने जिले का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular