Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeमेरे परिवार के लिए संघर्ष का समय : प्रियंका

मेरे परिवार के लिए संघर्ष का समय : प्रियंका

प्रियंका ने रेस्टोरेंट में जाकर डोसा बनाया

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का कैम्पेन शुरू हो गया है। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मैसूरु के एक रेस्टोरेंट में जाकर डोसा बनाया और खाया। उन्होंने यहां बच्चों से बातचीत भी की।
प्रियंका ने चिकमंगलुर जिले के श्रृंगेरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी के खिलाफ भी एक केस लगाकर उन्हें संसद से निकाल दिया गया था। आप उन्हें संसद में वापस लाए। आज उनके पोते राहुल पर भी फर्जी केस डालकर संसद से निकाल दिया गया है। राहुल को पूरा विश्वास है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। हम सच्चाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
प्रियंका बोलीं- इंदिरा गांधी ने कभी भरोसा नहीं तोड़ा
प्रियंका ने कहा कि इंदिरा गांधी को आप सभी जानते हैं। उनकी खासियत थी कि उन्होंने कभी आपका भरोसा नहीं तोड़ा। आज अगर आप मुझ पर भरोसा करते हैं तो यह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की वजह से है, जिन्होंने वास्तव में आपके लिए काम किया।
प्रियंका ने रैली में पीएम पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि बीजेपी के नेता यहां आते हैं और अजीब-अजीब बातें करते हैं। मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री कह रहे थे कि विपक्षी नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं, यह कैसी बात है? इस देश में कोई भी ऐसा नहीं होगा जो हमारे प्रधानमंत्री का अच्छा स्वास्थ्य और उनकी लंबी उम्र नहीं चाहता हो।
क्या बेटे और बेटियां अपना प्रदेश नहीं चला सकते?
कांग्रेस महासचिव ने अमित शाह का नाम लिए बगैर कहा, ”सरकार के बड़े-बड़े मंत्री कहते हैं कि यह प्रदेश हमें सौंप दो, वो आपके उम्मीदवारों को आपके सामने खड़ा करके कहते हैं कि इनको मत पूछिये, अपना प्रदेश प्रधानमंत्री जी को सौंप दीजिए। ऐसा क्यों? क्या बसवन्ना जी, नारायण गुरू जैसे महापुरुषों के बेटे और बेटियां अपना प्रदेश नहीं चला सकते? कांग्रेस ने कर्नाटक में अमित शाह के चुनाव प्रचार का एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह यह कहते सुने जा सकते हैं कि यह विधानसभा चुनाव केवल एक विधायक चुनने के लिए नहीं बल्कि राज्य के भविष्य को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सौंपने के लिए है प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में चुनावी वादे नहीं किए हैं, बल्कि गारंटी दी है तथा सरकार बनने के बाद इस पर अमल शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस की चुनावी ‘गारंटी का उल्लेख भी किया।
हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 2,000 रुपए प्रति माह
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस द्वारा घोषित चुनावी ‘गारंटी में कहा गया है कि ‘गृह ज्योति के तहत हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ‘गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की प्रत्येक प्रमुख महिला को 2,000 रुपए प्रति माह, ‘अन्न भाग्य के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा ‘युवा निधि के तहत बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 3,000 रुपए तथा डिप्लोमा धारकों को दो साल के लिए 1,500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।
मेरे परिवार के लिए संघर्ष का समय
प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी के चिकमगलूर से चुनाव लडऩे और श्रृंगेरी मठ का दर्शन करने का उल्लेख करते हुए कहा, ”1978 में जब इंदिरा जी यहां आईं थी तो उनके लिए संघर्ष का समय था और आज भी मेरे परिवार के लिए संघर्ष का समय है। उस समय भी आज की तरह बारिश हो रही थी। हम मानते हैं कि यह बारिश भगवान का आशीर्वाद है। प्रियंका गांधी का कहना था, ”इंदिरा जी के खिलाफ भी एक मामला दर्ज करके उन्हें संसद से निकाला गया था। आप लोग उन्हें संसद में वापस लाए और यह विश्वास दिया था कि जनता साथ है।
भाजपा सरकार ने हर स्तर पर जनता का विश्वास तोड़ा
आज उनके पोते राहुल गांधी को उसी तरह से फर्जी मामला दर्ज कर संसद से बाहर निकाल दिया गया है। राहुल गांधी और हमारे पूरे परिवार को विश्वास है कि जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक की भाजपा सरकार ने हर स्तर पर जनता का विश्वास तोड़ा है। प्रियंका गांधी ने कहा, ”कर्नाटक में 2.5 लाख सरकारी पद खाली हैं। लेकिन लोगों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। यहां हर पद की कीमत तय कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक की मौजूदा भाजपा सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपए लूटे हैं और इतनी रकम से 100 एम्स बन सकते थे।
ऐसी सरकार चुनें जो समस्याओं को समझे
ऐसी सरकार चुनें जोउन्होंने कहा कि ‘कांट्रैक्टर एसोसिएशन ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के मित्र अडाणी एक दिन में 1600 करोड़ रुपए बना रहे हैं, जबकि देश के किसान की प्रतिदिन की आय 27 रुपए है। कांग्रेस महासचिव ने लोगों का आह्वान किया कि वो ऐसी सरकार चुनें जो समस्याओं को समझे और उनके लिए दिल से काम करे। चुनावी सभा से पहले प्रियंका गांधी ने श्रृंगेरी शारदा पीठ में दर्शन किए। वह मैसुरु की मशहूर डोसे की दुकान ‘मायलारी होटल भी गईं जहां उन्होंने डोसा बनाने में अपना हाथ आजमाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular