Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeसूडान में अब तक 561 भारतीयों को निकला गया

सूडान में अब तक 561 भारतीयों को निकला गया

खार्तूम/नई दिल्ली जे सूडान में 72 घंटे के संघर्ष विराम के बाद राजधानी खार्तूम समेत देश के अन्य हिस्सों में झड़पें जारी हैं। इस बीच, पिछले 24 घंटों में साढ़े पांच सौ से ज्यादा भारतीयों को निकाल लिया गया है। इन्हें सऊदी अरब के जेद्दाह लाया जा चुका है। अब तक तीन बैच में 561 लोगों को जेद्दाह पहुंचा दिया गया है। सूडान में 4 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ऑपरेशन कावेरी के तहत पहले बैच में 278 भारतीयों को नेवी के जहाज आईएनएस सुमेधा से सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया गया। इसके बाद 148 और 135 भारतीयों को भारतीय वायु सेना के सी-130जे एयरक्राफ्ट से जेद्दाह लाया गया। अब इन्हें जल्द ही एयरलिफ्ट कर भारत लाया जाएगा।
सूडान में अब तक 459 लोग मारे गए
सूडान में तख्तापलट के लिए सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच 15 अप्रैल को लड़ाई शुरू हुई थी। वल्र्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन के मुताबिक, लड़ाई में अब तक 459 लोगों और सैनिकों की मौत हो चुकी है। 4,072 लोग घायल हुए हैं। सूडान में 72 घंटे का सीजफायर 27 अप्रैल रात 12 बजे तक हैं। इस दौरान यहां से अन्य देशों को अपने नागरिकों को निकालने का समय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular