HomeUttar PradeshAzamgarhजन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता के लिए विशेष शिविर आयोजित

जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता के लिए विशेष शिविर आयोजित

आजमगढ़। नगर के गुरुटोला स्थित संकल्प फाउंडेशन के कार्यालय पर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को जोड़ने के लिए सहायता शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिला योजना समिति के सदस्य और सभासद मोहम्मद अफजल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। शिविर में महिला कल्याण विभाग की डिस्ट्रिक्ट मिशन कॉर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय और जेंडर स्पेशलिस्ट आशिष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने श्रम विभाग और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान गुरुटोला और अनंतपुरा क्षेत्र से आए 60 से अधिक आवेदकों के दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच की गई और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डिस्ट्रिक्ट मिशन कॉर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय के अनुसार, शिविर में कुल 59 आवेदनों की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें विधवा पेंशन के 50 आवेदक, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 2 आवेदक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 3 आवेदक, बाल सेवा योजना सामान्य के 4 आवेदक पाए गए । शिविर के दौरान लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुझाया गया। जिसमें पेंशन संबंधी समस्याओं में जिन विधवा पेंशन लाभार्थियों के खाते में राशि नहीं आ रही, उन्हें पोस्ट ऑफिस में ‘कार्ड वाला खाता’ खुलवाने की सलाह दी गई। बाल सेवा योजना के जिन लाभार्थियों की पेंशन रुकी हुई है, उन्हें तत्काल ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई गईl सभासद मोहम्मद अफजल सदस्य जिला योजना समिति ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र लाभार्थी जानकारी के अभाव में सरकारी लाभ से वंचित न रहे। इस शिविर के माध्यम से हमने योजनाओं को धरातल पर उतारने का सार्थक प्रयास किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular