HomeMarqueeप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ताम्बेश्वर धाम में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ताम्बेश्वर धाम में हवन-पूजन

फतेहपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद भर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय सहित सभी 23 मंडलों में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन, जलाभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

जिला मुख्यालय स्थित सिद्धपीठ ताम्बेश्वर धाम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व एवं जनहितकारी कार्यों की निरंतरता के लिए यह विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में पंकज त्रिवेदी, उदय लोधी, कुलदीप भदौरिया, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, अपर्णा सिंह गौतम, सुनीता गुप्ता, ज्योति प्रवीण, पंकज त्रिपाठी, जसवन्त गिहार, देवाशीष पटेल, रामप्रकाश गुप्ता (छोटू महाराज), राजेश सिंह जनसेवक, सुधांशु श्रीवास्तव, कमलेश योगी, विनोद चंदेल, बलराम लोधी, बृजेश सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसी क्रम में खागा में भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास पासवान, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, विमलेश पांडेय, बृजेश सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं हुसेनगंज मंडल में पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें जिला महामंत्री सुशीला मौर्या एवं मंडल पदाधिकारियों ने सहभागिता की। जहानाबाद क्षेत्र के राम-जानकी धाम, रामतलाई में भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ का जलाभिषेक मंडल अध्यक्ष नितिन ओमर, शिवम शुक्ला, मुकुंद गोपाल गुप्ता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 4399 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फतेहपुर जनपद के जिला मुख्यालय एवं सभी 23 मंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular