यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र महिला आरक्षण बिल को लेकर हंगामे के साथ शुरू हुआ। सपा ने भाजपा पर बिल लागू न करने और महिला विरोधी मानसिकता का आरोप ल यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र शुरू होते ही हंगामा, सपा ने की नारेबाजी; अखिलेश बोले- ये महिला को ‘मुद्दा’ बनाते गाते हुए प्रदर्शन किया।
लखनऊ। यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र गुरुवार को 11 बजे हंगामे के साथ शुरू हुआ। विधानमंडल के विशेष सत्र के शुभारंभ होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और महिला आरक्षण बिल को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विधानसभा के बाहर भी सपा के नेताओं ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में लिखी तख्तियां हाथों में लेकर नरेबाजी और हंगामा किया।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा, ‘हम इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि सरकार महिला आरक्षण लागू नहीं करना चाहती जबकि विधेयक पहले ही पारित हो चुका है।’

उधर, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ”भाजपा के लोग ‘महिला मुद्दों’ को प्राथमिकता मानने का दावा करते हैं, लेकिन सच तो यह है कि उनकी मानसिकता महिला विरोधी है।”
भाजपावाले ‘महिला को मुद्दा’ मानते हैं, सच में उनकी सोच महिला विरोधी है।





