करोड़ों किसान PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुराने रुझानों के अनुसार, यह किस्त जून से अगस्त के बीच आ सकती है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कब खत्म होगा? यह सवाल इस समय देश के करोड़ों किसानों के मन में चल रहा है। लेकिन इसका जवाब शायद ही किसी को पता हो। अब तक इस योजना की 22 किस्तें जारी की जा चुकी है। किसान भाइयों को अगली किस्त का इंतजार है। यह इंतजार कब खत्म हो सकता है, इसी को हम पुराने रुझानों से समझने की कोशिश करेंगे।
पुराने रुझानों से हमारा तात्पर्य कि पिछले साल या फिर पिछले के पिछले साल वित्त वर्ष शुरू होने के बाद पहली किस्त कब-कब आई। इन रुझानों से हमें उस तारीख का अंदाजा हो सकता है कि 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) कब आ सकती है।
PM Kisan Yojana की 17वीं और 20वीं किस्त कब आएगी?
आइए पीएम किसान योजना की पिछली किस्तों के रुझान से अगली किस्त कब आएगी, इसे समझने की कोशिश करते हैं। पिछली किस्तों में 17वीं और 20वीं किस्त की बात करेंगे। 17वीं किस्त 2024 में वित्त वर्ष शुरू होने के बाद आई थी और 20वीं किस्त 2025 में वित्त वर्ष शुरू होने के बाद आई थी।
अगर हम बात 17वीं किस्त की करें, तो पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त 18 जून 2024 को आई थी। इस किस्त के जरिए 9.26 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई थी।
वहीं, अगर 20वीं किस्त की बात करें तो 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को आई थी। यानी 17वीं किस्त के मुकाबले करीब 1.5 महीने बाद आई थी।
PM Kisan Yojana: पुराने रुझानों के हिसाब से कब आएगी 23वीं किस्त?
पुराने रुझानों से पता चलता है कि पीएम किसान योजना की साल की दूसरी और वित्त वर्ष की पहली किस्त जून से अगस्त महीने के बीच में आती है। पिछले दो रुझानों से तो यही पता चल रहा है।
रुझानों से तो यही पता चल रहा है कि PM Kisan Yojana की अगली किस्त जून से अगस्त के बीच में आ सकती है। हालांकि, अभी इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अप्रैल का महीने बीतने वाला है। मई लगने वाली है। अगली किस्त को लेकर मई या फिर जून की शुरुआत में क्लियरिटी मिल सकती है।





