HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarअंग्रेजी शराब तस्करी का भंडाफोड़ दो तस्कर 282 बोतल के साथ गिरफ्तार...

अंग्रेजी शराब तस्करी का भंडाफोड़ दो तस्कर 282 बोतल के साथ गिरफ्तार मोबाइल कार व नगदी बरामद

जलालपुर, अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय अंग्रेजी शराब तस्करी का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 282 बोतल (करीब 211 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब, परिवहन में प्रयुक्त एक कार, तीन मोबाइल फोन तथा नगदी बरामद की गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को थाना जलालपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे से सुरहुरपुर रोड स्थित चौबे का पूरा के पास शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पूछताछ में पता चला कि बरामद शराब केवल चंडीगढ़ राज्य में बिक्री के लिए अधिकृत थी। आरोपी इसे अवैध रूप से चंडीगढ़ से बिहार ले जाकर अधिक मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संदीप कुमार (37 वर्ष) पुत्र रामफल निवासी रामदरबार, सेक्टर-31, चंडीगढ़ (अस्थायी पता जनपद हिसार, हरियाणा) तथा विकास कुमार सिंह पुत्र हरिश्वर सिंह निवासी रामदरबार, सेक्टर-31, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

इस मामले में थाना जलालपुर पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल मिराजुल हसन, कांस्टेबल सुनील यादव, दिनेश चौहान, राहुल यादव, धनंजय यादव तथा सुमित सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular