HomeUttar PradeshHamirpurतीन पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, एसपी ने किया सम्मानित

तीन पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, एसपी ने किया सम्मानित

हमीरपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स, हमीरपुर में शुक्रवार को गरिमामय सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले तीन कार्मिकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक शिवभवन, उपनिरीक्षक लिपिक शरीफ उद्दीन तथा उर्दू अनुवादक/वरिष्ठ सहायक फारुक अहमद के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन, निष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि तीनों कार्मिकों ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, जो विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है।

एसपी ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए विभाग की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular