HomeMarquee"हम आकर आपकी लाइन सही कर दें?" — बिजली संकट पर एक्सईएन...

“हम आकर आपकी लाइन सही कर दें?” — बिजली संकट पर एक्सईएन के बिगड़े बोल से भड़के ग्रामीण

गोण्डा। जिले के चन्दवतपुर पावर हाउस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे खेमकरन एवं भुईरा में बिजली लाइन खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को कई बार फोन किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर लगातार स्विच ऑफ मिला।

ग्रामीणों के अनुसार जब अवधनामा संवाददाता ने मामले की जानकारी लेने के लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से संपर्क किया तो उन्होंने जेई का दूसरा नंबर उपलब्ध कराया। लेकिन वह नंबर भी स्विच ऑफ निकला। दोबारा संपर्क कर इसकी जानकारी देने पर एक्सईएन द्वारा कथित रूप से कहा गया, “हम आकर आपकी लाइन सही कर दें?”।

इस टिप्पणी के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्युत शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ऐसा रवैया उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली संबंधी शिकायतों पर समय से कार्रवाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में लोगों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क तक नहीं हो पा रहा है और शिकायत करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो आम जनता अपनी समस्याओं का समाधान किससे कराए। लोगों ने मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली विभाग को जनता की समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular