HomeMarqueeशराब ठेके के मुनीम से लूट का 12 घंटे में खुलासा, पुलिस...

शराब ठेके के मुनीम से लूट का 12 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, चार दबोचे

श्रीनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,आरोपियों के पास से 55,200 की पूरी नकदी, अवैध असलहा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बरामद

महोबा। थाना श्रीनगर क्षेत्र के बरा गांव में मंगलवार को बाइक सवार बरमाशों ने देशी शराब ठेके के मुनीम से हुई लूट की वारदात अंजाम दिया, जिसे पुलिस टीम ने घटना के 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अपराधी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है।

श्रीनगर थाना क्षेत्र के बरा गांव में मंगलवार को बुलेट सवार बदमाशों ने देशी शराब ठेके के मुनीम शैलेंद्र कुमार को जान से मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसपी वंदना सिंह और सीओ चरखारी दीपक दुबे के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की चार संयुक्त टीमें गठित कीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बरा तिगैला से सिजहरी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास पहुंची ही थी कि बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस घायल बदमाशो सहित चार साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों की पहचान महोबा निवासी प्रदीप यादव और नई दिल्ली निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने विकास राजपूत और आयुष नौपाने नाम के बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। आयुष नौपाने मूल रूप से नेपाल का निवासी बताया जा रहा है, जबकि गोलू कुमार वर्तमान में दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में रहता है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब ठेके के सेल्समैन के बेटे विकास राजपूत ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची थी।

उसने वारदात से पहले दो दिनों तक छानबीन की और फिर योजना के तहत घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 23 जून को लूट की सूचना मिलने के बाद सर्विलांस और चेकिंग अभियान के जरिए बदमाशों का पता लगाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 55,200 रुपये की पूरी रकम, वारदात में प्रयुक्त बुलेट, दो 315 बोर और कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा पीड़ित का पैन कार्ड, पहचान पत्र और शराब ठेके के हिसाब किताब से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। वारदात के कुछ घंटों बाद घटना का खुलासा करने पर एसपी ने श्रीनगर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular