Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurउपभोक्ताओं के आक्रोश को देख सचल ट्रांसफार्मर से 27 घंटे बाद दी...

उपभोक्ताओं के आक्रोश को देख सचल ट्रांसफार्मर से 27 घंटे बाद दी आपूर्ति

अवधनामा संवाददाता

भरुआ सुमेरपुर। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है। कस्बे के वार्ड संख्या 16 में साहू चक्की के समीप रखा ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड के कुछ हिस्से की आपूर्ति 27 घंटे ठप रहने से लोग गर्मी में बिलबिलाते नजर आए। साथ ही सुबह जलापूर्ति पर बुरा असर पड़ा। लोगों के आक्रोश के बाद विद्युत विभाग में सचल ट्रांसफार्मर लगाकर 27 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की। तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिली। वहीं दरियापुर में विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी हुई।
कस्बे के वार्ड संख्या 16 में टॉकीज के पीछे की आबादी को सप्लाई देने के लिए साहू चक्की के सामने 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है। इसमें गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे खराबी आने से आपूर्ति ठप हो गई। दिन भर मरम्मत के नाम पर उपभोक्ताओं को विभाग टहलाता रहा और रात में ट्रांसफार्मर जल जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। रात भर बिजली गुल रहने से सुबह उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे। तब विभाग नींद से जागा और सचल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करके दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल कराई। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर दरियापुर में विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान रहे। प्रधान आशाराम प्रजापति ने बताया कि आग बुझ गई है। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular