HomeItawaएसएमजीआई में बीबीए की प्रियंका बनी टॉपर

एसएमजीआई में बीबीए की प्रियंका बनी टॉपर

इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के अन्तर्गत संचालित विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी(सम्बद्व सी.एस.जे.एम.यू.,कानपुर) में अध्ययनरत् बी.बी.ए.के षष्टम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपने शानदार परीक्षा परिणाम दिया है।संस्था के डायरेक्टर डा.उमा शंकर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह ही सी.एस.जे.एम.यू.कानपुर द्वारा घोषित बी.बी.ए.के षष्टम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत्-प्रतिशत रहा है।बी.बी.ए. षष्टम सेमेस्टर में प्रियंका यादव ने 92.13 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, टिया ने 90.13 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय,अनुराग कुमार ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय,अनुष्का वर्मा ने 89.87 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, शिवानी राजपूत ने 89.47 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम् स्थान प्राप्त किया है।सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा.विवेक यादव ने संस्थान के छात्रों के शानदार प्रदर्शन के लिए संस्था के डायरेक्टर डा.उमाशंकर शर्मा एवं इन्स्टीट्यूट की प्राचार्या डा.सीमा तिवारी, विभागाध्यक्ष एस.पी.सिंह सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए समस्त छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular