Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeBusinessग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

ग्लोबल मार्केट से सोमवार को मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते रहे, लेकिन आखिरी घंटे में हुई बिकवाली के कारण मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है।

ब्याज दरों में कमी होने की उम्मीद की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,554.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,631.72 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 40,640.69 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद अंत में हुई बिकवाली की वजह से मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 8,311.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,449.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 139.16 अंक यानी 0.76 प्रतिशत उछल कर 18,322.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिका से मिल रहे मजबूत संकेतों की वजह से एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 358.07 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,704.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.38 प्रतिशत फिसल कर 2,687.11 अंक के स्तर तक गिर गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,613 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 3,353.36 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स और सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी तेजी नजर आ रही है। फिलहाल हैंग सेंग इंडेक्स 184.46 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की उछाल के साथ 17,614.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.24 प्रतिशत मजबूत होकर 1,319.15 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,393.89 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,441.37 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत उछल कर 2,894.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular