Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeEntertainmentआदित्य धर नहीं, दिवंगत डायरेक्टर की खोज थी Dhurandhar, फिल्म के क्रेडिट...

आदित्य धर नहीं, दिवंगत डायरेक्टर की खोज थी Dhurandhar, फिल्म के क्रेडिट सीन्स में छिपा राज

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का टाइटल उनकी नहीं बल्कि एक दिग्गज फिल्ममेकर की खोज थी।

धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी हिंदी सिनेमा की सबसे सफल मूवीज में शुमार है। निर्देशक आदित्य धर की इस मूवी ने अपनी अपार सफलता के दम पर बॉलीवुड की परिभाषा को बदल दिया है और इंडस्ट्री में एक युग की आगाज किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फ्रेंचाइजी का टाइटल धुरंधर असल में आदित्य की खोज नहीं थी।

बल्कि ये पीक डिटेलिंग एक दिवंगत निर्देशक थी, जिनकी फैमिली से आदित्य धर ने फिल्म के टाइटल के राइट्स खरीदे थे। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

इस डायरेक्टर ने दिया था धुरंधर टाइटल

फिल्म धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज को लेकर डायरेक्टर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग की चर्चा खूब हुई। लेकिन फिल्म के टाइटल के खोजकर्ता वह नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक थे। जी हां आदित्य ने धुरंधर टाइटल के राइट्स सतीश की फैमिली से खरीदे थे।

दरअसल अगर आपने फिल्म धुरंधर को देखा है तो एंड क्रेडिट सीन्स में सतीश कौशिक और उनके परिवार के सदस्यों के नाम को शामिल किया गया। इसकी वजह ये थी कि सतीश कौशिक ने सालों पहले धुरंधर टाइटल के राइट्स खरीदे थे और इस टाइटल पर वह एक फिल्म बनाने वाले थे।

बताया जाता है कि वह इस पर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार करने वाले थे, लेकिन अचानक से हुई मौत के चलते सतीश साहब का ये ड्रीम प्रोजेक्ट अधूरा रह गया। सतीश कौशिक के निधन के बाद निर्देशक आदित्य धर ने धुरंधर टाइटल के राइट्स को कौशिक फैमिली से खरीदे।

जिसके लिए सतीश कौशिक की पत्नी शशि और भतीजे निशांत कौशिक ने इसके लिए उन्हें मंजूरी दे दी। इस तरह से धुरंधर फिल्म बनकर तैयार हुई। इस मामले को लेकर सतीश के दोस्त और एक्टर अनुपम खेर ने भी इस मामले को लेकर खुशी जाहिर की।

इन फिल्मों के लिए मशहूर थे सतीश

बतौर एक्टर और निर्देशक सतीश कौशिक ने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके डायरेक्शन में बनने वाली कल्ट मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उनके नाम इस प्रकार हैं-

  • रूप की रानी चोरों का राजा
  • प्रेम
  • तेरे नाम
  • मुझे कुछ कहना है
  • मिलेंगे मिलेंगे
  • कर्ज
  • तेरे संग
  • कागज
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular