लखनऊ। लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित सिद्धार्थ नगर हरिजन बस्ती में आज एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष कैंप मीडिया कर्मियों को समर्पित रहा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवाइयों का लाभ उठाया।
इस जनहितकारी पहल का आयोजन MSG Foundation की ओर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवपाल सांवरिया उपस्थित रहे, जिन्होंने कैंप का निरीक्षण किया और इस तरह के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना बेहद जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद राय भी मौजूद रहे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आलम और फाउंडर मोहम्मद सादिक की देखरेख में आयोजित इस कैंप में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श और निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। डॉक्टर टीम में शामिल रहे:
डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. अकमल खान, डॉ. शादाब खान, डॉ. साद, डॉ. मोहम्मद जमशेद, डॉ. मोहम्मद अबूजर, डॉ. जुबिया, आइशा, डॉ. तमजीद आरिफ मौजूद रहे।
वहीं, फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से:
सैयद ज़ामीन रज़ा, कुलसूम रिज़वी, फलक ज़हरा, शाजिया सलीम, बतूल रिज़वी मौजूद रही।
कैंप के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, साफ-सफाई, पोषण और नियमित जांच की अहमियत के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिए उचित मार्गदर्शन भी दिया गया।
इस कार्यक्रम में पत्रकार विभांशु मणि त्रिपाठी (आईएनएस) मोहम्मद कलीम (एएनआई) फरीदुल हसन (दैनिक भास्कर) को सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी डॉक्टरों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।





