HomeMarqueeप्रकाश खाद्य उत्पाद मे पीएनजी आपूर्ति का हुआ शुभारंभ

प्रकाश खाद्य उत्पाद मे पीएनजी आपूर्ति का हुआ शुभारंभ

वाराणसी। गेल (इंडिया) ने वाराणसी (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत शिवपुर स्थित “प्रकाश खाद्य उत्पाद” तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक पहुंचा दी है। इसके साथ ही अब गेल के पीएनजी नेटवर्क से जुड़ गया है और उसे निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्राप्त होने लगी है। यह पहल वाराणसी के प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को आधुनिक, हरित एवं भरोसेमंद ऊर्जा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया।

गेल इंडिया ने बताया कि,वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन श्री सुशील कुमार,महाप्रबंधक (जीएम) के कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। गेल ने बताया कि, “प्रकाश खाद्य उत्पाद” जो लगभग (35) सिलेंडर प्रति माह खपत होती थी। अब वहां पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ होने के बाद अब इसे निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध प्राकृतिक गैस उपलब्ध होगी। इसके साथ ही एलपीजी के स्थान पर पीएनजी के उपयोग से प्रतिमाह लगभग (35) एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और उसको उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु दूसरे जगह स्थानांतरण किया जाएगा। यह कदम न केवल प्रतिष्ठान की ऊर्जा आवश्यकताओं को आधुनिक एवं कुशल ढंग से पूरा करेगा, बल्कि अन्य होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई प्रतिष्ठान एवं वाणिज्यिक संस्थानों को भी स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular