प्रजापिता ब्रह्मकुमारी शाखा पर बीके नीलम बहन,डा.हिमांशु यादव व डा.पूनम यादव ने किया स्वागत किया
इटावा। उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर श्री श्री गौर निताई परिवार(ब्रह्म मध्व गौड़ीय सम्प्रदाय)द्वारा गुरुवार को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में भक्त श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा।शास्त्री चौराहा के पास स्थित बीकानेरी स्वीट्स प्रतिष्ठान से यात्रा आरम्भ होने से पूर्व सनातन धर्म प्रचारक पं.मनुपुत्र दास ने साधक श्रद्धालुओं के साथ पहले संकीर्तन किया फिर पूजन अर्चन करके भगवान जगन्नाथ,बलभद्र जी और सुभद्रा माता को रथ पर विराजमान कर यात्रा आरम्भ की।भक्तों ने जय जगन्नाथ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
यह रथ यात्रा शास्त्री चौराहा स्थित बीकानेर एक्सप्रेस प्रतिष्ठान से आरम्भ होकर शास्त्री चौराहा,ईदगाह,बलराम सिंह चौराहा,नौरंगाबाद चौराहा,साबित गंज,तहसील चौराहा,नगर पालिका चौराहा,राजागंज चौराहा और पुरबिया टोला के मुख्य मार्गों से होते हुए पक्का तालाब पर पहुंची जहां सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद ग्रहण कराया गया।यात्रा मार्ग में वृंदावन गोवर्धन से आई कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया।ढोल- नगाड़ों की थाप और नृत्य करते भक्तों ने इस उत्सव को अलौकिक बना दिया।
इस अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता,अरविंद पोरवाल,राकेश चंद्र पाठक,राजेश वाजपई,डा.राजीव त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी,मुकेश शुक्ला,राम कुमार दुबे,राम मनोहर दीक्षित,राजेन्द्र भसीन,डा.हिमांशु यादव,डा.पूनम यादव,डा.तृप्ति यादव,डा.एस.सी.गुप्ता,बी के नीलम बहन,कृपा नारायण तिवारी,मनीषा शुक्ला,महेश दुबे,राजू वर्मा (आढ़तिया संघ के अध्यक्ष)विनोद पाल प्रभु,देवेंद्र सक्सेना,जितेन्द्र गौड़,(महामंत्री बीजेपी),प्रेम किशोर द्विवेदी,हरस्वरुप प्रभु जी,प्रशान्त प्रभु,राजीव प्रभु,अभिषेक प्रभु व रोहित प्रभु आदि मौजूद रहे।





