Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeवितरण और रख-रखाव के बारे में प्रशिक्षित किए गए फार्मासिस्ट

वितरण और रख-रखाव के बारे में प्रशिक्षित किए गए फार्मासिस्ट

अपर निदेशक स्वास्थ्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ प्रशिक्षण

महराजगंज। ड्रग एंड वैक्सीन डिस्ट्रिब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (डीवीडीएमएस)पोर्टल पर दवाओं की मांग, वितरण और रख-रखाव के संबंध में गुरुवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में फार्मासिस्ट गणों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण की अध्यक्षता अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ जयंत कुमार ने की। उन्होंने सभी फार्मासिस्टों को निर्देशित किया कि दवाओं तथा अभिलेखों के रख रखाव के बारे में भी ठीक से जानकारी हासिल कर लें, ताकि स्वास्थ्य ईकाईयों पर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

यूएनडीपी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव रंजन ने डीवीडीएमएस पोर्टल पर दवाओं के इंडेंट और वितरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इंडेंट रजिस्टर, कंडम रजिस्टर तथा एक्सपायर होनी वाली दवाओं का अलग अलग रजिस्टर बनाने की जानकारी दी।

दवाओं की मांग तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दवाओं के वितरण के तौर-तरीकों के बारे में बताया। यह भी बताया कि जिन दवाओं की एक्सपायरी नजदीक हो उसका उपभोग पहले कर लिया जाना चाहिए। दवाओं का स्टाक बुक भी नियमित रूप से अपडेट होते रहना चाहिए।

उपलब्ध दवाओं की सूची भी चस्पा होनी चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ अखिलेश यादव, फार्मासिस्ट गणों में विजय पांडेय,अभय श्रीवास्तव, श्याम बिहारी, यदुवेन्द्र आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular