HomeMarqueeडीएम व एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण,...

डीएम व एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

महोबा। जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह ने गुरुवार को जनपद महोबा में 25, 26 एवं 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मद्देनजर संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों- मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं वीर भूमि डिग्री कॉलेज (ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी)- का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, इंटरनेट कनेक्टिविटी, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा की गई तथा ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण एवं सुचारु रूप से संचालित रहें।

इसके अतिरिक्त संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने, अभ्यर्थियों की सुगम एवं सुरक्षित एंट्री सुनिश्चित करने, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी कुमार पंकज सहित अन्य संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular