HomeMarqueeराज मिस्त्री के बेटे दुर्गेश ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप, 94.83%...

राज मिस्त्री के बेटे दुर्गेश ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप, 94.83% अंक हासिल

भरुआ सुमेरपुर। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन के बल पर केपी इंटर कॉलेज के छात्र दुर्गेश प्रजापति ने हाईस्कूल परीक्षा में 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मूल रूप से कुरारा क्षेत्र के खरौंज गांव निवासी दुर्गेश का परिवार रोजी-रोटी की तलाश में कस्बे में रह रहा है। उनके पिता राज मिस्त्री का कार्य करते हैं, जबकि माता नेहा सिलाई कर परिवार की आर्थिक मदद करती हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद दुर्गेश ने पढ़ाई में निरंतर मेहनत जारी रखी।

दुर्गेश की सफलता ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के आगे बाधा नहीं बन सकतीं। विद्यालय परिवार में भी उसकी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह है और शिक्षकों ने उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

दुर्गेश ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास कर देश सेवा करना चाहता है। विद्यालय के प्रबंधक राजेश शिवहरे ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular