ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव-2026 उत्सव के अंतर्गत देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30 जून 2026 को किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अनेक देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
निर्णायक मंडल ने गायन शैली, स्वर, लय, भावाभिव्यक्ति तथा मंच प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में बी0 सी0 ए0 (तृतीय वर्ष) की छात्रा प्रेरणा शुक्ला ने प्रथम स्थान, एल0 एल0 बी0 (तृतीय वर्ष) के छात्र देवांशु दीक्षित ने द्वितीय स्थान तथा बी0 सी0 ए0 (द्वितीय वर्ष) की छात्रा अंशिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंत में कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक डॉ0 मज़हर ख़ालिक़ एवं सह संयोजक डॉ0आराधना अस्थाना ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने में अत्यंत सफल रही।





