भारतीय शेयर बाजार में फिल्म निर्माण और एंटरटेनमेंट कंपनियों के स्टॉक लिस्टेड हैं। इनमें बालाजी टेलीफिल्मस, पीवीआर आईनॉक्स, सारेगामा इंडिया और जी एंटरटेनमेंट आदि शामिल हैं।
शेयर बाजार में देश की अलग-अलग कंपनियों के हजारों स्टॉक लिस्टेड हैं। इनमें फिल्म और एंटरटेनमेंट कंपनीज (Film Companies Shares) के शेयर भी शामिल हैं। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की कौन-सी कंपनियां मार्केट में कारोबार करती हैं। इन टीवी और फिल्म जगत की कंपनियों के शेयरों ने कितना रिटर्न दिया है। आइये आपको बताते हैं बाजार से जुड़े बॉलीवुड स्टॉक्स की पूरी डिटेल
बॉलीवुड की कौन-सी कंपनीज मार्केट में लिस्टेड
शेयर बाजार में बालाजी टेलीफिल्मस, पीवीआर आईनॉक्स, सारेगामा इंडिया, जी एंटरटेनमेंट, सन टीवी, टिप्स फिल्म्स/टिप्स म्यूजिक, शेमारू एंटरटेनमेंट, मुक्ता आर्ट्स, इरोज एंटरनेशनल मीडिया, यूएफओ मूवीज और फैंटम डिजिटल इफेक्टस आदि शामिल हैं।
शेयर प्राइस और मार्केट कैप
Balaji Telefilms Ltd: एकता कपूर की फिल्म प्रोडक्शन और टीवी सीरियल कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 1088 करोड़ रुपये है। बालाजी टेलीफिल्मस लिमिटेड के शेयरों की कीमत 89 रुपये है। हालांकि, रिटर्न के लिहाज से इस शेयर ने निराश किया है।
Saregama India Ltd: यह भी फिल्म निर्माण और म्यूजिक से जुड़ी कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 9481 करोड़ है। सारेगामा इंडिया के शेयरों की कीमत 492 रुपये है। इस शेयर ने इस साल अब तक 40 फीसदी रिटर्न दे दिया है। 2021 में इस शेयर ने एक साल के अंदर 500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया था।
Zee Entertainment: यह देश की मशहूर ब्रॉडकास्टिंग और फिल्म प्रोडक्शन (Zee Studios) कंपनी है और इसका मार्केट कैप 10000 करोड़ है। जी एंटरटेनमेंट के शेयरों की कीमत 104 रुपये है। हाल के वर्षों में यह शेयर भी बुरी तरह गिरा है और 600 रुपये के स्तर से टूटकर 100 रुपये तक आ चुका है।
PVR INOX Ltd: यह देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स/सिनेमाघर चैन कंपनी है, और बाजार पूंजीकरण 9692 करोड़ है। इस कंपनी का शेयर प्राइस 987 रुपये है। यह शेयर लगातार 4 साल से नेगेटिव रिटर्न दे रहा है।
Shemaroo Entertainment: यह कंपनी फिल्म राइट्स, कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटल मीडिया का कारोबार करती है और इसका मार्केट कैप 358 करोड़ रुपये है। शेमारू एंटरटेनमेंट के शेयर की कीमत 125 रुपये है और पिछले 5 सालों में यह शेयर 450 रुपये के स्तर से टूटा है।





