राज्यमंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने की प्रेस वार्ता
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री ग्राम विकास विभाग ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोधकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपने महिला-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि नीति -निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों द्वारा दशकों तक महिलाओं को संसद और विधानसभाओं से दूर रखने की साजिश की। कांग्रेस और उनके सहयोगियों को डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बच्ची खुशी राजनीतिक जमीन भी खिसक जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार महिलाओं के अधिकारों के लिए इन महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ेगी ताकि देश की आधी आबादी को उनका हक मिल सके।
इस अवसर पर नारी शक्ति बंदन अभियान के प्रमुख संयोजक आशीष शुक्ला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह पवन मिश्रा फूलचंद जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी डॉ सीमा मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनुपमा सिंह दूबे, सरोज शुक्ला, पूनम जायसवाल विनीता चतुर्वेदी, प्रतिमा वर्मा आदि की उपस्थिति रहीं।





