Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhगौतम बुद्ध जी की जन्मदिन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सपा कार्यालय...

गौतम बुद्ध जी की जन्मदिन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सपा कार्यालय पर पुष्प अर्पित कर बनाया गया

आजमगढ़l मानवता का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध जी का जन्मदिन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध जी ने दुनिया में अहिंसा, मानवता, करुणा, मैत्री, भाई-चारा का संदेश देकर समाज में हो रहे दमन, अत्याचार, ऊंच-नीच, छूत-अछूत, गरीबी-अमीरी के कारण को प्रतिबिंबित किया उन्होंने कहा कि दुःख है तो दुःख का कारण है और उसका निवारण भी है। उन्होंने ढोंग,पाखंड, आडंबर को जनता के दुःख का कारण इंगित किया उन्होंने कहा कि किसी भी ईश्वर को मानने से पहले अपनी तर्क की कसौटी पर कसकर उसका अध्ययन करना चाहिए।

गौतम बुद्ध के उपदेशों और आदर्शों से प्रभावित होकर महान राजा सम्राट अशोक ने कलिंग का युद्ध जीतकर पश्चाताप किया उनके आदर्शों पर चलकर पूरी दुनिया में बुद्ध जी के संदेश व उपदेश व आदर्शो को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया सम्राट अशोक का शासन काल लोक कल्याणकारी शासन कहा गया उन्होंने गौतम बुद्ध के उपदेशों को संकलित कर पूरे देश में 84000 स्तूपों और शिलालेखों का निर्माण करा कर उनके विचारों को अंकित करने का कार्य किया लेकिन मनुवादी विचारधारा के लोगों ने अहिंसावादी,मानवतावादी बौद्धों की हत्या करा कर पुनः पूरे देश में मनुवाद कायम करने का काम किया जिसका परिणाम है।

आज पिछड़ा, दलित, शोषित पीड़ित है उनको सम्मान नहीं मिल पा रहा है आज आवश्यकता है बुद्ध जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाए व मानवतावादी समाज की स्थापना हो। कार्यक्रम में स.पा. अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव-अजीत राव,बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष-संतोष कुमार गौतम, छात्र सभा के प्रदेश सचिव गौरव यादव रिंकू,बाबा साहब वाहिनी के जिला सचिव-अरविंद कुमार गौतम, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, राम अवतार आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular