HomeMarqueeकाकोरी नगर पंचायत में नामित सभासदों ने ली शपथ, विकास और पारदर्शिता...

काकोरी नगर पंचायत में नामित सभासदों ने ली शपथ, विकास और पारदर्शिता का लिया संकल्प

काकोरी लखनऊ। नगर पंचायत काकोरी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉम्प्लेक्स में किया गया, जहां एसडीएम सदर मनोज सिंह ने नवनियुक्त सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में विनय निगम, राजकुमार कश्यप और हरिओम बाजपेई ने नामित सभासद के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद तीनों सभासदों ने नगर की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जनसेवा, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। वक्ताओं ने कहा कि नगर के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वय और सक्रिय भागीदारी जरूरी है, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो सके और आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिलें।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, विधायक जय देवी कौशल, नगर पंचायत अध्यक्ष रोहित साहू, जिला उपाध्यक्ष हंसराज लोधी, प्रतिभा वर्मा, जिला मंत्री कार्यालय रविराज लोधी, मंडल अध्यक्ष विपिन गोपी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने नवनियुक्त सभासदों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular