Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeथाना समाधान दिवस : डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

थाना समाधान दिवस : डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

समाधान दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराने संबन्धित को दिए निर्देश

महोबा। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने थाना श्रीनगर पहुँचकर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं की जनसुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे उपस्थित रहे। थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द से जल्द निराकरण कराए जाने के संबन्धित को निर्देश दिए। उधर थाना कुलपहाड़ में आयोजित थाना दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद से संबन्धित आई, जिसका निस्तारण कराए जाने के अधिकारियों ने निर्देश दिए।

जनसुनवाई दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा सभी शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया। उन्होंने मौके पर ही राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करना है। एसपी ने कहा कि थाना दिवस में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीर के साथ सुनकर उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए, जिससे पुलिस के प्रति लोगों का और अधिक विश्वास बढ़ सके। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसी प्रकार थाना कुलपहाड़ में तहसीलदार प्रमित सचान और पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस पर 5 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं, जिन्हें निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को सौंपकर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुईं हैं। सभी शिकायतों को तहसीलदार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने गंभीरतापूर्वक सुनकर निष्पक्षता पूर्वक निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया है।

शिकायतकर्ता रामदुलारी निवासी बम्होरीखुर्द ने आरोप लगाया है कि रेलवे ठेकेदार ने रास्ते में दीवार बनाने के कारण मूल खाते 574 का रकवा प्रभावित हो रहा है। रूप सिंह बागौल ने चकरोड गाटा संख्या 789 को जाने वाले रास्ते को विपक्षी द्वारा जबरन बंद करने का आरोप लगाया। प्रेमवती लमौरा ने अपनी शिकायत में कहा कि गाटा संख्या 626 पर जाने वाले रास्ते को विपक्षी आदि द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक मोहम्मद शोएब, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल विकास यादव आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular