Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeसर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट की कोशिश का पुलिस ने किया...

सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग कर लूट की कोशिश का पुलिस ने किया सफल खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा। थाना छपिया क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूट की कोशिश की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य अभियुक्त अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया जाता है कि दिनांक 19 अप्रैल 2026 को व्यापारी समर कसौधन, निवासी बभनान (थाना गौर, जनपद बस्ती), जो सिसई रानीपुर में बरतन एवं ज्वेलर्स की दुकान संचालित करते हैं, शाम करीब 6:30 बजे दुकान बंद कर आभूषणों से भरा बैग लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में फुलवा पर चौराहे से पहले अज्ञात बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना छपिया पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड व फील्ड यूनिट टीम की मदद से साक्ष्य संकलन किया गया। घायल व्यापारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई। कड़ी मेहनत और अथक प्रयासों के बाद 25 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों

1. विवेक वर्मा निवासी सिसई रानीपुर, थाना छपिया

2. अनुराग पाण्डेय उर्फ शिवम पाण्डेय निवासी मटियरिया, थाना खोड़ारे को सकदरपुर से सिसई रानीपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इस वारदात की साजिश और क्रियान्वयन में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular