HomeMarqueeसीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में निदा रियाज ने प्राप्त किया 94. 6...

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में निदा रियाज ने प्राप्त किया 94. 6 प्रतिशत अंक

स्कूल में पहला स्थान प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र व स्कूल का मान

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा संचालित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में जीएन हेरिटेज स्कूल टड़वा की छात्रा निदा रियाज पुत्री रियाज अहमद ग्राम भड़रिया दलवीर डीह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसके अलावा इसी स्कूल के अन्य छात्र छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा संचालित कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में क्षेत्रीय स्कूल के छात्र छात्राओं का भी दबदबा देखा गया। जीएन हेरिटेज स्कूल टड़वा डुमरियागंज में 10 वर्षों से अध्यनरत छात्रा निदा रियाज पुत्री रियाज अहमद ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी स्कूल में अध्यनरत विमल अग्रहरि में 88 प्रतिशत आबिदा अंजुम ने 86 प्रतिशत, आयुष चौधरी ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।

इसी प्रकार सेक्रेड हार्ट एकेडमी बयारा में अध्यनरत छात्रा आयुषी मौर्या ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए क्षेत्र व विद्यालय का मान बढ़ाया है। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जी एन हेरिटेज स्कूल के प्रधानाचार्य अब्राहम डेनिस ने बताया कि छात्रों की सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular