Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeखुनुवा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: नेपाल निवासी युवक के पास से नशीले...

खुनुवा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: नेपाल निवासी युवक के पास से नशीले कैप्सूल और संदिग्ध सिरप बरामद

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवा बॉर्डर एक बार फिर नशा तस्करी का अड्डा बनता दिख रहा है। थाना शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी बरामदगी की है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे खुनुवा बाजार चेक पोस्ट के पास पिलर नंबर 556 के निकट कार्रवाई करते हुए नेपाल निवासी युवक विशाल थापा (24 वर्ष) को दबोचा गया। उसके कब्जे से Proxyco Spas के 76 कैप्सूल और करीब 0.762 किलोग्राम संदिग्ध कफ सिरप जैसा पदार्थ बरामद किया गया। तलाशी के दौरान एक Moto G34 5G मोबाइल, ईयरबड, ईयर रिंग और 355 नेपाली रुपये भी मिले।

इस मामले में थाना शोहरतगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व एसएसबी टीम ने संयुक्त रूप से यह सफलता हासिल की।

इस मौके पर उपनिरीक्षक सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, हेड कांस्टेबल अष्टवर्ती यादव, एसएसबी उपनिरीक्षक सौरभ धर दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीमा पर बढ़ती तस्करी चिंता का विषय लगातार हो रही ऐसी गिरफ्तारियां यह संकेत दे रही हैं कि तस्कर नए-नए तरीकों से भारत-नेपाल सीमा का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular